फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Even after eight months no trace of the teenager was found

Roorkee News: आठ माह बाद भी नहीं लगा किशोर का सुराग

Mon, 06 Oct 2025 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Even after eight months no trace of the teenager was found
आठ महीने पहले घर से लापता किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन




सोमवार को खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्धावाली गांव निवासी प्रमोद और उनकी पत्नी सुनीता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मांगा उर्फ हरीश रायसी में एक हलवाई की दुकान पर काम करता था। तीन फरवरी 2025 को वह घर से दुकान पर जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक भी घर नहीं आया। उन्होंने पुलिस को गांव के एक व्यक्ति पर उसका अपहरण करने का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उनके बेटे को ढूंढने की मांग की है। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले में उस समय गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई थी लेकिन किशोर का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed