फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Entrepreneurs raised the problem of waterlogging in front of DM

उद्यमियों ने जिलाधिकारी के सामने प्रमुखता से रखी जलभराव की समस्या

Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the problem of waterlogging in front of DM
जिला उद्योग मित्र की बैठक में उद्यमियों ने डीएम के सामने औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या प्रमुखता से उठाई। इसके सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाओं को विकसित करने की मांग की। डीएम ने अधिकारियों को सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम एक होटल में आयोजित बैठक में उद्यमियों की मांग पर डीएम सी रविशंकर ने रायपुर लकेशरी औद्योगिक क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या के समाधान के निर्देश सिंचाई खंड रुड़की के अधिकारियों को दिए। भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव गौतम कपूर ने बताया कि विभाग ने क्षेत्र में वृहद रूप से समस्या के समाधान के लिए डीपीआर तैयार की है। इस पर डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में रामनगर और सलेमपुर राजपुताना सड़क जीर्णोद्धार, पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट की समस्याएं भी उठीं। उद्यमियों की मांग पर डीएम ने यातायात और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने उद्योगों में मानव संसाधन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तकनीकी संस्थानों से संवाद स्थापित कर छात्रों को तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने रुड़की क्षेत्र की विरासत उद्योग सर्वे ड्राइंग, ब्रास हैंडीक्राफ्ट एवं अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी भी देखी। कार्यक्रम में एडीएम केके मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबी गुप्ता, सिडकुल एसोसिएशन (सेवा) अध्यक्ष हिमेश कपूर, बहादराबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव सुखदेव विर्दी, सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, अजय गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन

--
इन समस्याओं के समाधान के भी निर्देश
डीएम ने अधिकारियों को रायपुर से चैली तक नाले के निर्माण, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पानी व गैस प्लांट से होने वाली जाम की समस्या को दूर करने, सिडकुल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के इंतजाम, नए उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराने, बिहारीगढ़ बाईपास रोड का काम शुरू करने, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को अग्निशमन विभाग से तीन से पांच वर्ष के लिए एनओसी देने, औद्योगिक क्षेत्रों में पार्किंग, ड्रेनेज एवं सीवरेज की उचित व्यवस्था करने, औद्योगिक क्षेत्र में संपर्क मार्गों को चौड़ा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed