फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Enthusiasm to vote for the first time in girl students

छात्राओं ने मतदाता बनने में दिखाया उत्साह

Mon, 29 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm to vote for the first time in girl students
एसडी डिग्री कॉलेज में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने मतदाता बनने में काफी उत्साह दिखाया। आने वाले चुनावों में पहली बार वोट डालने की खुशी उनके चेहरों पर साथ नजर आई। कहा कि इस बार वे हर परिस्थितियों में अपने मत का प्रयोग करेंगी। साथ ही अन्य लोगों को भी वोट देने और बनवाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

एसडी डिग्री कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत छात्राएं कॉलेज पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा रही हैं। वहीं, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। इसके तहत छात्राएं लोगों से वोट बनवाने से लेकर वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस दौरान कॉलेज में लगाए गए शिविर में एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरी कर चुकीं छात्राओं को मतदाता बनाया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साह दिखाया। बीएलओ की ओर से मांगी गई सभी जानकारी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दी। स्वीप की नोडल अधिकारी डॉ. किरन बाला ने बताया कि छात्राओं की वोटर आईडी बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। जल्द ही वोटर कार्ड बनाकर दे दिए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत छात्राएं जहां अपना वोट बनवाने के लिए उत्साहित हैं तो वहीं दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed