{"_id":"64b829ed1964842bae0378d8","slug":"entering-the-house-the-student-was-shot-and-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-204365-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर में घुसकर छात्र को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर में घुसकर छात्र को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन
कस्बे के पास किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान एक युवक ने देशी तमंचे से व्यक्ति के 14 साल के बेटे पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने घायल छात्र और मापीट से घायल आरोपी युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायल छात्र के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम बडकली जिला सहारनपुर निवासी विशाल अपने परिवार के साथ करीब 10 साल से भगवानपुर कस्बे के निकट मक्खनपुर में रह रहा है। यहां वह एक फैक्टरी में मजदूरी करता हैं। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे उनके घर ग्राम मलिरा जिला मुजफ्फरनगर निवासी विपिन कुमार पहुंचा। उसकी परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। नोकझोंक होती देखकर आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया।
इसी बीच आरोपी विपिन कुमार ने विशाल के बेटे सैंकी (14) पर देशी तमंचे से गोली चला दी। गोली छात्र की छाती के निचले हिस्से में लगते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आरोपी को देशी तमंचे के साथ पकड़ लिया और मारपीट कर दी। लोगों की मारपीट में आरोपी युवक गंभीर घायल हो गया। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाॅक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। बाद में घायल छात्र के भाई ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विपिन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड होने की जांच कर रही है। थाना कार्यवाहक सतेन्द्र सिंह बटोला का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले को किसी लड़की से जुड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस इस तरफ से भी पड़ताल कर रही है।