{"_id":"fc4c18eab3cd3fbb15c6a90b3956b6a5","slug":"encroachment-penalty-raging-from-merchant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर जुर्माने से भड़के व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर जुर्माने से भड़के व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। प्रशासन की ओर से दुकानों के बाहर रखे सामान के एवज में प्रत्येक दुकानदार से दो हजार रुपये वसूलने पर शुक्रवार को व्यापारी भड़क गए। गुस्साए व्यापारियों ने अतिक्रमण अभियान के दौरान प्रशासन पर बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए छोटे दुकानदारों को परेशान करने का आरोप आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सभी दुकानों के शटर गिराकर व्यापारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इन दिनों प्रशासन नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। शुक्रवार को इसके विरोध में मेन बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना है दुकानों के बाहर नाले पर पड़े पटरे तक उन्हें सामान रखने की अनुमति दी गई थी। उससे आवाजाही भी बाधित नहीं हो रही है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी इसके एवज में व्यापारियों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में दुकानदारों ने नालों पर पक्का निर्माण करवा रखा है। लेकिन वहां पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। मेन बाजार में ही छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी यदि अतिक्रमण के नाम पर किया जा रहा भेदभाव खत्म नहीं किया गया तो सभी व्यापारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। धरना देने वालों में भूषण कालरा, सऊद साबरी, अंकुर कुमार, मुकेश गुप्ता, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद असलम, अली अहमद, वहाबुद्दीन, नन्हे भाई और सुभाष चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
किसके इशारे पर नो-एंट्री में पहुंच रहे वाहन
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मुख्य बाजार में जाम का सबसे बड़ा कारण पुलिस की मौजूदगी में बड़े वाहनों को नो एंट्री के समय प्रवेश दिया जाना बताया। व्यापारियों का कहना है पुलिस प्रशासन रुपये वसूलकर वाहनों को बाजार में प्रवेश करवा रही है। लेकिन इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
तोड़े गए स्लैब से हो रही परेशानी
- मुख्य बाजार में रामदयाल चौक के समीप दुकानों के बाहर नाले के ऊपर बनाए गए पक्के स्लैब तोड़ दिए गए हैं। दुकानदारों का कहना था स्लैब टूटने से खुले नाले परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनमें लोगों के गिरने और सामान के खराब होने की आशंका बनी है।
इनका कहना है
अतिक्रमण सभी जगहों से हटाया जा रहा है। नाले के ऊपर पक्के स्लैब को हटाया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों को लोहे की जाली वाला स्लैब डालने की अनुमति दी जाएगी।
उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर अधिकारी, नगर निगम
सिविल लाइंस और मेन बाजार बनेगा जीरो जोन
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान में सहयोग के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइंस और मेन बाजार में जीरो जोन का प्लान लागू करने की बात कही। कहा कि दुकानों के बाहर सामान पाए जाने पर चालान काटा जाएगा। इसमें सहयोग के लिए व्यापारियों की पांच-पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
अतिक्रमण को लेकर हुई बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि बाजारों में बिना भेदभाव के अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने कार्रवाई पर सहयोग की बात कही। जेएम ने कहा कि सिविल लाइंस और मेन बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर जाम लगता है। इसके लिए दोनों बाजारों में जीरो जोन की व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत बीटी गंज में दोपहर 11 बजे से शाम सात बजे तक भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जबकि सिविल लाइंस में शाम चार बजे से बड़े वाहन प्रवेश नहीं कर सकेेंगे। अभियान के दौरान व्यापारियों के सहयोग के लिए पांच-पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई। शनिवार से बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की बात कही गई। बैठक में नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, जेई प्रेम शर्मा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा व्यापारियों में नवीन गुलाटी, मंजीत सिंह, मयंक मेहंदीरत्ता, नितिन तनेजा, सतपाल आरोड़ा आदि मौजूद रहे।