फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   encroached land by preparing fake documents

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर किया कब्जा

Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
encroached land by preparing fake documents
तीन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों की जमीन अपने नाम करवा ली। जमीन मालिक के विरोध करने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार यादव निवासी गांव बांसखेड़ी, मुरादाबाद की रुड़की क्षेत्र में कृषि भूमि है। वह कभी-कभी अपनी जमीन देखने आते हैं। आरोप है कि इस बीच तीन लोगों ने उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा अपने नाम करा लिया। साथ ही जमीन पर कब्जा कर लिया है। किसी परिचित ने इसकी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने रुड़की पहुंचकर जानकारी ली और छानबीन की तो फर्जी दस्तावेजों से जमीन अपने नाम करवाने का पता चला। उन्होंने जमीन से कब्जा हटाने की बात कही। आरोप है कि इस पर तीनों लोग उन्हें धमकी देने लगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौशाद निवासी गांव लाठरदेवा शेख, झबरेड़ा, जुनैद और अनीस निवासी गांव शाहपुर साल्हापुर, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed