फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees protest after being fired from the factory

फैक्टरी से निकाले जाने पर कर्मचारियों का धरना

Sun, 23 Jan 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Employees protest after being fired from the factory
भगवानपुर स्थित एक दवाई की फैक्ट्री के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही फैक्टरी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों से दोबारा नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को टोल प्लाजा के पास स्थित दवा फैक्टरी के बाहर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। यशपाल सैनी, राजू, राजेश कुमार, विपिन कुमार, अवनीश, रामबहादुर, विकास, सचिन कुमार, शुभम ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन ने 30 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ये कर्मचारी लगभग दस से 12 वर्ष से फैक्टरी में कार्य करते आ रहे हैं। निकाले जाने से वे बेरोजगार हो गए हैं और परिवार चलाने का संकट पैदा हो गया है। बताया कि एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी को शिकायत पत्र दिया गया था, लेकिन उन्होंने भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया। एसडीएम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर पहुंचकर कर्मचरियों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उधर, फैक्टरी मैनेजर कहना है कि मालिक ने फैक्टरी बेच दी है। फैक्टरी बंद होने से पहले कर्मचारियों को दूसरी जगह रोजगार तलाशने की बात कही गई थी, लेकिन फिर भी वह धरने पर बैठे हैं। वह किसी काम से बाहर हैं। बुधवार को आकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed