फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees found absent, SDM expressed displeasure

अनुपस्थित मिले कर्मचारी, एसडीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 14 May 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Employees found absent, SDM expressed displeasure
लक्सर ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम गोपाल सिंह बिनवाल। - फोटो : ROORKEE
एसडीएम ने बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम गोपाल सिंह बिनवाल ने खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी छुट्टी पर मिले जबकि सहायक खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में खंड विकास कार्यालय में 13 अस्थायी कर्मचारी एवं आठ मनरेगा के कर्मचारी की तैनाती मिली। निरीक्षण के दौरान बायोमीट्रिक मशीन नहीं लगी पाई गई। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को शीघ्र मशीन लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में एक संविदाकर्मी उपस्थित पाया गया जबकि कार्यालय में कितने कर्मचारी उपस्थित रहने चाहिए इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका अवलोकन में 10 में से चार कर्मी उपस्थित मिले। छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा देवी पांच मई से अब तक अनुपस्थित मिलीं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान बायोमीट्रिक मशीन खराब मिली। जिस कारण बायोमीट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही थी। इसे तुरंत ठीक कराने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed