फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees' boycott postponed on CMO's assurance

Roorkee News: सीएमओ के आश्वासन पर कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार स्थगित

Thu, 19 Jun 2025 05:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Employees' boycott postponed on CMO's assurance
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने सीएमओ के आश्वासन पर फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। बुधवार देर शाम सीएमओ से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन




एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों को बीते तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने 16 और 17 जून को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के बाद 18 जून को कार्य बहिष्कार का एलान किया था।
विज्ञापन


इस बीच सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर बुधवार शाम को उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था। सीएचसी लक्सर में तैनात बीपीएम आशीष कुमार ने बताया कि सीएमओ द्वारा वार्ता के दौरान मानदेय के संबंध में पत्र भेजने और कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद संगठन की ओर से फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सभी कर्मचारी सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र मानदेय जारी नहीं होने पर विचार-विमर्श कर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed