फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employee misbehaves with young man and old man at ticket counter, creates ruckus

Roorkee News: पर्चा काउंटर पर कर्मचारी ने युवक और बुजुर्ग से की अभद्रता, हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Employee misbehaves with young man and old man at ticket counter, creates ruckus
सिविल अस्पताल में पर्चा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी ने पहले युवक और फिर उसके पिता से अभद्रता कर दी। इससे नाराज युवक ने हंगामा कर दिया और कर्मचारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। युवक के हंगामा करने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच होमगार्ड के जवानों ने युवक को समझाकर शांत किया। कुछ देर के लिए पर्चा बनाने की प्रक्रिया भी बंद रही।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल रुड़की में तैनात कुछ कर्मचारियों के व्यवहार से आए दिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी पर्चा बनवाने आने वाले मरीजों से अभद्रता कर रहे हैं। मरीज कई बार अस्पताल प्रबंधन से इनकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन




एक बार फिर सिविल अस्पताल में पर्चा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी की हरकत से अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, सोमवार दोपहर एक युवक अपने पति के साथ अस्पताल पहुंचा था और काउंटर पर लाइन में लगकर पर्चा बनवाने का इंतजार कर रहा था। इस बीच युवक का नंबर आया तो उसने कर्मचारी से पर्चा जल्दी बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर कर्मचारी ने युवक को धमकाते हुए अभद्रता कर दी। युवक ने विरोध किया तो कर्मचारी ने पर्चा बनाने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं युवक के पिता ने कर्मचारी से पर्चा न बनाने का कारण पूछा तो उसने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इससे नाराज युवक ने हंगामा कर दिया। इस बीच महिला होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और युवक व उसके पिता को समझाकर शांत किया। इस दौरान पर्चा बनाने का काम भी थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया।




मरीज या तीमारदार से किसी ने अभद्रता की है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. संजय कंसल, सीएमएस, सिविल अस्पताल, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed