फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Emphasis given on nurturing rural talent

राज्य सरकार को ग्रामीण प्रतिभाओं की ओर देना चाहिए ध्यान: पुनिया

Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on nurturing rural talent
मंगलौर। लिब्बरहेड़ी के भरतपुर गांव में विधायक निधि से बनने वाले रेसलिंग हॉल का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं राजस्थान की विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने शिलान्यास कर राज्य सरकार से खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने पर बल दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लिब्बरहेड़ी के भरतपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने ग्रामीण इलाकों में खेल स्टेडियम व अन्य सुविधाएं दे रखी हैं। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार खेलों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण ग्रामीण प्रतिभाएं उभर कर सामने नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने अपनी निधि से मंगलौर भरतपुर, भगवानपुर और चंदनपुर में खेल स्टेडियम के कार्य कराए जा रहे हैं, जो कि युवा विधायक की एक अच्छी पहल है। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि वह 16 लाख रुपये की निधि से रेसलिंग हॉल का निर्माण करवा रहे हैं, जिसमें पहलवान ओमवीर की मुख्य भूमिका है। उन्होंने ही रेसलिंग हॉल के लिए भूमि दी है। भगवानपुर चंदनपुर व अन्य जगहों पर भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कराया जाएगा ताकि मंगलौर विधानसभा से अधिक से अधिक प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा, प्रो. देवेंद्र प्रताप सैनी, बाबूराम थीथकी, रवि चौधरी, वीरेंद्र जाती, संजीव प्रधान, प्रद्युमभन अग्रवाल, ओमवीर सिंह, चौधरी इस्लाम, परवेज नंबरदार, महमूद अंसारी, नवाज काजमी, राशिद खान, शहजाद, मोनू प्रधान व ओम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed