फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Emotions and social concerns resonated at the Women's Poetry Evening

Roorkee News: महिला काव्य संध्या में गूंजी संवेदनाएं और सामाजिक सरोकार

Sun, 24 May 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 24 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Emotions and social concerns resonated at the Women's Poetry Evening
महिला काव्य मंच की ओर से आयोजित काव्य संध्या में मौजूद कवयित्री। स्वयं
कवयित्रियों की रचनाओं ने प्रेम, संघर्ष, समाज और आत्ममंथन के भावों को किया जीवंत
विज्ञापन

रुड़की। महिला काव्य मंच की ओर से शनिवार शाम आयोजित महिला काव्य संध्या साहित्य, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों के नाम रही। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से हुई। इसके बाद मंच की इकाई अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने कार्यकारिणी के नियमों और आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए।

कार्यक्रम का आयोजन अनुपमा गुप्ता के आवास पर किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ वीना सिंह की उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति पर आधारित दमदार प्रस्तुति से हुई। इसके बाद चित्रकार व कवयित्री मृणालिनी शर्मा ने अपनी कविता ‘दीप’ को प्रस्तुत कर आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश दिया। अलका घनशाला ने बोल देगी लड़की कविता से आधुनिक नारी की शक्ति और संभावनाओं का चित्रण किया। वहीं अर्चना त्यागी ने बदल गई हूं कविता में बदलते परिवेश और संघर्षों के बीच आत्मसंयम की भावनाओं को अभिव्यक्त किया। बुशरा तबस्सुम की रचना उस पार ने आत्मा और संवेदनाओं की गहराइयों तक श्रोताओं को पहुंचाया। मेजबान अनुपमा गुप्ता ने मन कुछ कहो न कविता के जरिये भ्रष्टाचार और सामाजिक चुप्पी पर तीखा सवाल उठाया। कार्यक्रम में ममता चंद्रा ने आसमान मेरे भीतर और श्रीमती श्रद्धा हिंदू ने मन विषय पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। सभा में उपस्थित नहीं हो पाने पर कविता गोयल ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी रचना घोंसला प्रस्तुत की, जिसने बदलते पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक दूरी को मार्मिक ढंग से उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed