फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elderly woman arrested for doing fake denomination of land

जमीन का फर्जी बैनामा करने वाली बुजुर्ग महिला गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman arrested for doing fake denomination of land
मृत महिला के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर सैकड़ों बीघा जमीन का बैनामा करने वाली बुजुर्ग महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस दो लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर निवासी रामप्यारी के नाम लक्सर के रामपुर रायघटी में करीब 200 बीघा जमीन थी। वर्ष 2020 में गांव के अधिवक्ता महेश चौहान ने तत्कालीन एसडीएम से शिकायत की थी कि रामप्यारी करीब 25 साल पहले आखिरी बार रामपुर रायघटी आई थीं। उस दौरान उनकी उम्र करीब 70 साल थी। कुछ दिन बाद पंजाब से सूचना मिली थी कि रामप्यारी की मौत हो चुकी है। इसके बाद वर्ष 2019 और 2020 में दो अलग-अलग महिलाओं ने खुद को रामप्यारी के तौर पर प्रस्तुत कर इसमें से लगभग 100 बीघा जमीन का कई लोगों के नाम बैनामा कर दिया। एसडीएम ने लेखपाल को अमृतसर भेजकर जांच कराई तो 15 साल पहले असली रामप्यारी की मृत्यु का पता चला।
विज्ञापन

लेखपाल से जानकारी मिलने पर लक्सर पहुंचे रामप्यारी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने फर्जी बैनामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, रामप्यारी बनकर बैनामा करने वाली महिला फरार चल रही थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि अमर कौर (80) निवासी दीनारपुर, थाना पथरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दूसरी महिला के भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed