फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elderly man attacked with knife over money dispute, condition critical

Roorkee News: पैसे के विवाद में बुजुर्ग पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Wed, 28 Jan 2026 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked with knife over money dispute, condition critical
मामूली रकम के लेनदेन में हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मानक चौक निवासी 65 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू का पास में रहने वाले युवक अरुण से करीब 2000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी युवक ने धारदार चाकू से बुजुर्ग के गले और कान के पास वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2000 रुपये के लेनदेन में विवाद हुआ था।इसमें आरोपी ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि घायल का उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed