फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight thousand people faced power cut for eight hours

Roorkee News: आठ हजार लोगों ने आठ घंटे झेली बिजली कटौती

Sat, 18 Jan 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand people faced power cut for eight hours
शहर में शनिवार को भी करीब आठ हजार लोगों ने आठ घंटे बिजली कटौती झेली। पानी की किल्लत के कारण भी लोगों को परेशानी कर सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम की ओर से मौसम के कारण लाइनों में आने वाले फाल्ट को कम करने के लिए लाइनों पर कवर्ड कंडक्टर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को नगर क्षेत्र में शनिवार को ऊर्जा निगम ने 33/11 केवी ब्रह्मपुर बिजलीघर का रुड़की फीडर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखा। इस दौरान ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पुरानी लाइनों को हटाकर कवर्ड कंडक्टर डाले। इससे करीब आठ हजार की आबादी को बिजली न होने के कारण परेशान होना पड़ा। इससे सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल की रही। लाइट न होने से पानी भी नहीं आया। जरूरी काम भी लोग नहीं कर पाए।

महिलाओं को खाना बनाने, कपड़े धोने और साफ-सफाई में काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की जमकर कटौती की जा रही है। सर्दियों में इतनी अधिक बिजली कटौती हो रही है। कभी लाइन में फाल्ट आने की बात कही जाती है तो कभी लाइन को बदलने आदि की बात कही जाती है। हालांकि इस समय सर्दियां हैं। इसलिए ज्यादा ज्यादा परेशानी नहीं होती लेकिन पानी आदि बंद हो जाता है। यह सबसे बड़ी समस्या रहती है। निगम को इतने लंबे समय तक बिजली कट नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन






कवर्ड कंडक्टर लाइन डालने काम किया जा रहा है। इसी कारण शट डाउन लिया गया था। इसकी पूर्व सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही यह कार्य किया जा रहा है। लाइन में आने वाले फाल्ट को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनीता सैनी, एसडीओ, ऊर्जा निगम

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed