फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eid-ul-Fitr festival celebrated with akidat from city to countryside

शहर से देहात तक अकीदत के साथ मना ईद-उल फितर का त्योहार

Sat, 01 Aug 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr festival celebrated with akidat from city to countryside
लंढौरा ईदगाह में बकरा ईद की नमाज अदा करते लोग। - फोटो : ROORKEE
ईद-उल-अजहा शहर से लेकर देहात तक अकीदत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोरोना के मद्देनजर जारी गाइडलाइन के अनुसार लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने परिवार के साथ घरों में ही ईद की नमाज पढ़ी। मस्जिदों और ईदगाहों में भी नियमानुसार चुनिंदा लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन, चैन के साथ जल्द कोरोना से निजात की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और फिर कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

ईद-उल फितर के बाद ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। दोनों ही मौके पर ईदगाह जाकर या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। इस बार दोनों ही त्योहारों पर कोरोना महामारी के चलते सामूहिक नमाज पढ़ने पर रोक थी। ईद-उल अजहा पर बकरे या दूसरे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। शनिवार को यह त्योहार शहर से लेकर देहात कर अकीदत के साथ मनाया गया। उलेमाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि कुर्बानी के वक्त कहीं पर भी गंदगी न फैलाएं। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई काम न करें। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

साथ ही खुफिया विभाग ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखी। उधर, लंढौरा ईदगाह में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने शारीरिक दूरी के साथ चार लोगों को ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद सभी ने देश में अमन चैन की दुआ करते हुए कोरोना महामारी से देश को जल्द मुक्ति दिलाने की भी दुआ की। इसके बाद निर्धारित स्थान कुरबान गाह पहुंचकर गाइडलाइन के अनुसार जानवरों की कुर्बानी दी गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद खान ने भी नमाज अदा की। इस दौरान मौलाना इंतजार, कारी इकराम और मोहम्मद शाहनवाज आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, लक्सर, खानपुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, सुल्तानपुर, चुड़ियाला, नारसन, मंगलौर और बुग्गावाला समेत पूरे देहात क्षेत्रों में भी अकीदत के साथ ईद का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed