फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Education reform needed: JM

शिक्षा में सुधार की जरूरत : जेएम

Sun, 24 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Sun, 24 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Education reform needed: JM
पढ़ाइऱ्ई - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। रुड़की ब्लॉक के सभी राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने नगर निगम सभागार में बैठक ली। इसमें उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए जाने को लेकर जोर दिया।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरकारी स्कूलों में जो बच्चे पढ़ने आते हैं, उनमें अधिकांश गरीब परिवार से होने के साथ ही उनके अभिभावक अनपढ़ होते हैं। शिक्षकों का दायित्व है इन बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें बेहतर शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई स्कूलों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों का शैक्षिक स्तर भी जांचा, जो बेहद निराशाजनक मिला। बच्चे जोड़ घटा के सवाल नहीं कर पा रहे हैं। हिंदी तक पढ़ने में उनको परेशानी है। इस बात पर सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं को मंथन करने की जरूरत है। बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए खास उपाय करने होंगे। हालांकि इसका एक बड़ा कारण अभिभावकों का जागरूक न होना और बच्चों का प्रतिदिन स्कूल न आना भी है। बच्चों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पायलट प्रोजेक्ट
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को अपनी-अपनी क्लास के बच्चों का असेसमेंट करना होगा। इसमें बच्चा जिस क्लास में है, वह उस क्लास के मुताबिक जानकारी रखता है या नहीं। इसकी एक रिपोर्ट बच्चों के नाम सहित 30 अप्रैल तक उपलब्ध करानी होगी। जो इस असेसमेंट में कमजोर आ रहे हैं, उनके लिए उपचारात्मक कक्षाएं चलाए और फिर से उनका असेसमेंट करें। इसमें टॉप-10 स्कूल चुने जाएंगे। साथ ही समय-समय पर मॉनिर्टिंग भी की जाएगी।

हर माह बुलाई जाएगी खुली बैठक
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्टेट ने बताया कि हर माह एक बैठक विद्यालय की ओर से बुलाई जाएगी, जिसमें सभी बच्चों के अभिभावकों को बुलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। अभिभावकों को कहा जाएगा कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें।


बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान सीसीई/एलएलए रिपोर्ट, एमडीएम खाद्यान्न, एमएमसी की मासिक बैठक, बिजली बिल भुगतान आदि पर चर्चा की गई। इन बिंदुओं को लेकर शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने अपनी समस्याएं बताई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उप शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। इस अवसर पर ललित कुमार, नाजिम अली, पंकज विश्नाई, मुनीष यादव, अरुण शर्मा, राजीव शर्मा, पंकज त्यागी, संजय वत्स, गॉडविन जॉन दास, महिपाल सैनी, नाजिर हुसैन, बाबूराम, रेखा यादव, पूनम रानी, नीरा मिश्रा, मंजू सैनी, विभा सिंघल, सरिता नेगी, रश्मि शर्मा व अंजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed