फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Educating daughters creates an educated society

Roorkee News: बेटियों को पढ़ाने से होता है शिक्षित समाज का निर्माण

Thu, 12 Oct 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Educating daughters creates an educated society
बालिका दिवस पर हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. केपी सिंह, सचिव डॉ. हर्ष कुमार दौलत, प्राचार्य डॉ. आरसी पालीवाल और डाॅ. अजीत राव ने की। प्रदर्शनी एवं लघु नाटिका के माध्यम से जनसंदेश दिया गया कि हमें बेटियों को पढ़ाना और आगे बढ़ाना है। डॉ. केपी सिंह ने कहा कि बेटियों को पढ़ाने से हम एक शिक्षित समाज का निर्माण करते हैं। डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि लघु नाटिका ने बहुत अच्छा संदेश दिया है। डॉ. वर्षा रानी ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के पीछे महिला वैज्ञानिकों का विशेष योगदान रहा है। लघु नाटिका में सीमा, वर्षा, वंशिका, वर्षा देवी, शीतल, काजल, आकांशा ने प्रतिभाग किया। पोस्टर मेकिंग में कौसर, सुधांशु, शिवानी राज, शीतल देवी ने भाग लिया। इस दौरान डाॅ. अतुल दुबे, डाॅ. दुर्गा, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. शिल्पी, डॉ. विनीता दहिया, प्रिया प्रधान, निधि गुप्ता, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. वर्षा रानी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed