फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   e-rikshaw looted

विषाक्त खिलाकर लूट लिया ई-रिक्शा

Tue, 09 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 09 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
e-rikshaw looted
लूट का शिकार ई-रिक्शा चालक - फोटो : amarujala

विषाक्त पदार्थ खिलाकर एक व्यक्ति का ई-रिक्शा और अन्य सामान लूट लिया गया। बेसुध हालत में जेल के पास मिले पीड़ित की सूचना लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद उसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे दून के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोहलपुर गाढ़ा निवासी रिजवान-40 बोलने में असमर्थ है। वह ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता है। मंगलवार को भी वह रोजाना की तरह ई-रिक्शा लेकर निकला था, लेकिन शाम करीब पांच बजे रुड़की उपकारागार के समीप बेसुध हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने गंभीर हालत में उसे रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसे लूट लिया है।
विज्ञापन


साथ ही जेब से पर्स और नकदी आदि पर भी हाथ साफ कर दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मालूम हो कि विषाक्त पदार्थ खिलाकर इस तरह की वारदात कोई पहली बार नहीं हुई, इससे पहले भी रोडवेज बस अड्डे सहित विभिन्न स्थानों पर बेहोशी की हाल में लोग मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed