{"_id":"5de7fca38ebc3e549a775ff5","slug":"e-rickshaw-driver-hostage-assault-roorkee-news-drn3282504189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक को बनाया बंधक, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक को बनाया बंधक, मारपीट
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक के एक परिचित ने उसे जबरन बंधक बना लिया और बुरी तरह से मारपीट की। छह घंटे बाद पीड़ित ने किसी तरह मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को बंधन मुक्त कराया और परिचित को पकड़ लिया। बाद में रिक्शा चालक ने परिजनों के साथ मिलकर परिचित की जमकर धुनाई की और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बंदा रोड निवासी नजाकत ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार की रात वह घर जा रहा था। इस बीच उसे एक परिचित मिला और उसे बहला फुसलाकर रामपुर चुंगी के पास ले गया। यहां उसने नजाकत के साथ मारपीट कर दी और उसके रुपये छीन लिए। साथ ही उसे अपने ही घर पर बंधक बना लिया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। नजाकत ने किसी तरह मोबाइल मिलने पर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन रात में ही रामपुर चुंगी पहुंचे और नजाकत को बंधन मुक्त कराया। गुस्साए परिजनों और रिक्शा चालक ने आरोपी परिचित की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही उसे पकड़कर कोतवाली ले आए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस पर आरोप लगाए हैं, उससे पूछताछ की जा रही है।