फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dye fertilizer is not available in warehouses at the time of wheat and sugarcane sowing

Roorkee News: गेहूं और गन्ना बुवाई के समय गोदामों पर नहीं मिलता डाई खाद

Wed, 12 Nov 2025 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Dye fertilizer is not available in warehouses at the time of wheat and sugarcane sowing
गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन गन्ना समिति के गोदाम पर डाई खाद नहीं है। इस मामले में किसानों का कहना है कि जब-जब गन्ना और गेहूं की बुवाई का सीजन आता है। गन्ना समितियों से डाई खाद गायब कर दी जाती है। किसानों ने शासन-प्रशासन पर किसानों की सुध नहीं लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन




क्षेत्र में गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो चुका है वहीं शीतकालीन गन्ने की बुवाई भी चल रही है। किसान गन्ने और गेहूं की खेती में डाई खाद का प्रयोग करते हैं ताकि फसलों की ग्रोथ अच्छी हो। तीन माह से लक्सर के मुख्य गन्ना समिति के गोदाम पर दी खाद खत्म है।
विज्ञापन




इसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जब गन्ना और गेहूं की बुवाई का सीजन आता है तभी लक्सर गन्ना समिति के गोदाम से खाद गायब कर दी जाती है। उन्होंने शासन पर सामान पर किसानों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले किसान



अब गेहूं की फसल की बुवाई करनी थी लेकिन लक्सर के गन्ना समिति के मुख्य और अन्य गोदाम पर डाई खाद नहीं मिली है। - विश्वास किसान

गन्ना और गेहूं की फसल की बुवाई होती है तब लक्सर गन्ना समिति पर डाई खाद नहीं मिलती है। इसके साथ डाई खाद के बोरे के साथ अन्य कीटनाशक जबरन थोपी जाती है। - मनोज कुमार, किसान

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित कर दिया है लेकिन उत्तराखंड सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। खेती करनी लगातार महंगी होती जा रही है। - प्रमोद कुमार किसान




प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। सभी चीजों पर लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। -सुरेश चंद कुमार, किसान



फिलहाल गोदामों में खाद नहीं हैं। दो दिन में खाद जिले में पहुंच जाएगी। खाद आते ही किसानों को देना शुरू कर दिया जाएगा। - सूरजभान, सचिव, लक्सर गन्ना समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed