Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dushyant Singh becomes BJP's Landhaura Mandal President

Roorkee News: दुष्यंत सिंह बने भाजपा के लंढौरा मंडल अध्यक्ष

Fri, 27 Nov 2026 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dushyant Singh becomes BJP's Landhaura Mandal President
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए दुष्यंत सिंह कुआं खेड़ा को लंढौरा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने दुष्यंत सिंह के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि पूर्व मंडल अध्यक्ष को किन्हीं कारणों के चलते इस पद से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद से लंढौरा मंडल अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। काफी समय से नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं की निगाहें पार्टी नेतृत्व पर टिकी थीं। अब जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने दुष्यंत सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन की कमान सौंपी है। दुष्यंत सिंह की नियुक्ति से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। हालांकि उनकी नियुक्ति से जहां समर्थकों में उत्साह है वहीं पार्टी के एक धड़े में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed