फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dumper hits 11000 KV pole, power supply of four villages disrupted

Roorkee News: डंपर ने 11 हजार केवी के पोल में मारी टक्कर, चार गांवों की बत्ती गुल

Sat, 19 Apr 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dumper hits 11000 KV pole, power supply of four villages disrupted

विज्ञापन
पिरान कलियर। मिट्टी से भरे डंपर ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे 11 हजार केवी का पोल और एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दिन में 1.30 से 7 बजे तक साढ़े पांच घंटे तक चार गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, डंपर की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले आई।



पिरान कलियर क्षेत्र में मुकर्रबपुर-सोहलपुर रोड से शनिवार दोपहर डेढ़ बजे मिट्टी से भरा एक डंपर गुजर रहा था। इस दौरान डंपर ने 11 हजार केवी के बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एलटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार फहीम निवासी बेड़पुर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और थाने के पास खड़ा करा दिया। वहीं, 11 हजार केवी का पोल क्षतिग्रस्त होने से बेड़पुर, इमलीखेड़ा, मोहम्मदपुर पांडा और मुकर्रबपुर गांव की बिजली भी गुल हो गई। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और लाइन सही करने का काम किया। देर शाम तक लाइन सही होने पर गांवों में बिजली आपूर्ति चालू हो पाई। वहीं, तौहीद, मुजम्मिल, मुराद अली, मुस्तकीम, असलम, शमीम आदि ने भारी वाहनों की आबादी क्षेत्र से आवाजाही बंद कराने की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही डंपर को सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं, एसडीओ अनिता सैनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कराया जा रहा है। डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


----------



डंपर की टक्कर से हुई थी युवक की मौत

एक सप्ताह पहले मानुबास गांव में खनन सामग्री से भरे डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध भी जताया था। उस दौरान भी लोगों ने आबादी क्षेत्र से खनन से भरे डंपरों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed