Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Due to the negligence of the operator, the water supply started with a delay of one and a quarter hours.

Roorkee News: ऑपरेटर की लापरवाही से सवा घंटे देरी से शुरू हुई पानी की सप्लाई

Mon, 09 Nov 2026 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the operator, the water supply started with a delay of one and a quarter hours.
समय पर नलकूप नहीं चलने से लोगों को हुई परेशानी, पार्षद ने उठाए सवाल
विज्ञापन


रामनगर की टंकी से 20 हजार से अधिक आबादी को होती है जलापूर्ति शहर के रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह पानी की आपूर्ति निर्धारित समय से करीब सवा घंटे देरी से शुरू हुई। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि नलकूप चलाने वाले ऑपरेटर के समय पर नहीं पहुंचने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने विभाग से समय पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि रामनगर में सुबह छह से नौ बजे और शाम छह से रात नौ बजे तक पानी की आपूर्ति का समय निर्धारित है। सोमवार सुबह छह बजे पानी नहीं आया। काफी इंतजार के बाद आसपास के लोगों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नलकूप चलाने वाला ऑपरेटर ही नहीं पहुंचा था। इसके बाद सुबह करीब 7:15 बजे पानी की सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन


देरी के कारण लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए और कई परिवार पर्याप्त पानी भी नहीं भर पाए। क्षेत्रवासी रवि तनेजा, आशीष लूथरा, मनोज और सुमित अरोड़ा आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले दो नलकूपों के फेस में खराबी आने से दो दिन तक आपूर्ति प्रभावित रही थी। उन्होंने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। रामनगर की टंकी से सुभाषनगर और गणेशपुर समेत अन्य क्षेत्रों की 20 हजार से अधिक आबादी को पानी मिलता है। एई अरुण गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुभाषनगर निवासी रमेश पवार ने बताया कि दीपावली के दिन शाम को भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed