फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dso team sealed petrol pump for the complaint against adulteration

तेल में खेल करने वाला पेट्रोप पंप सील 

Sun, 23 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 23 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
dso team sealed petrol pump for the complaint against adulteration
पेट्रोल में मिलावट पर पेट्रोल पंप सील - फोटो : amarujala

तेल के खेल में उपभोक्ताओं को लूटने वाले पेट्रोल पंप पर गाज गिर गई है। पूर्ति विभाग की ओर से एक शिकायत पर पेट्रोल पंप पर मिली अनियमिताओं के आधार पर उसको सीज कर दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से पेट्रोल पंप का लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति डीएम को भेज दी गई है। 

विज्ञापन


रामपुर स्थित महंत पेट्रोल पंप पर लंबे समय से पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री में खेल चल रहा था। जिससे उपभोक्ताओं को मिलावटी तेल के साथ ही कटौती कर तेल दिया जा रहा था। रविवार को रामपुर निवासी शहजाद ऊर्फ छोटू अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए आया था। बताया गया कि जब ट्रैक्टर में तेल भरवाकर किसान पेट्रोल पंप से निकला तो वह कुछ ही दूरी पर जाकर बंद हो गया। पास में ही उसने एक मैकेनिक को ट्रैक्टर दिखाया तो उसमें तेल की जगह पानी ही पानी निकला। जिससे गुस्साए किसान ने तेल में गड़बड़ी की शिकायत पूर्ति विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों से की गई। शिकायत मिलने पर जिला आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी एमएस रावत के साथ पेट्रोल पर छापा मारा। छापे के दौरान पेट्रोल पंप पर तेल का कोई भी किसी प्रकार का स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला।
विज्ञापन


तेल की बिक्री का रजिस्टर भी नहीं मिला। सेल्समैन नशे की हालत में पट्रोल पर मिला। जिस पर आपूर्ति टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर कर दिया। इसके अलावा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने पट्रोल पंप का बिक्री लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेज दी। वहीं पूर्ति विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से तेल में मिलावट एवं कटौती करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है। उधर जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा का कहना है कि कई पेट्रोल पंप निशाने पर हैं। इनकी भी जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed