{"_id":"6854146c3b2c039ea50374ae","slug":"drunk-created-ruckus-at-railway-station-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-719203-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेलवे स्टेशन पर नशे में मचाया उत्पात, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेलवे स्टेशन पर नशे में मचाया उत्पात, गिरफ्तार
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रुड़की रेलवे स्टेशन के निकास द्वार के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में उत्पात मचाते हुए यहां से गुजरने वाले यात्रियों के साथ अभद्रता कर रहा था। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल कांस्टेबल अजय कुमार और मांगेराम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने व्यक्ति को समझाने को प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसपर उसे चौकी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामदयाल निवासी शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश बताया। पूछताछ के बाद आरोपी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।