फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dried eucalyptus on the tube well poses a threat

Roorkee News: नलकूप पर सूखा यूकेलिप्टस बना खतरा

Mon, 05 Jan 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 05 Jan 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Dried eucalyptus on the tube well poses a threat
नलकूप पर सूखा यूकेलिप्टस बना खतरा
विज्ञापन

बुग्गावाला। बनवाला गांव में नलकूप संख्या 218 पर खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ लंबे समय से सूखा हुआ है, जो कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ काफी समय से इसी अवस्था में खड़ा है लेकिन अब तक इसे काटने या हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण अरविंद सैनी, मोनू कुमार, महेंद्र सिंह, सोनू कुमार, रवि कुमार, लवी सैनी और पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप के आसपास लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में सूखा पेड़ गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि संभावित खतरे को देखते हुए यूकेलिप्टस के इस पेड़ को जल्द से जल्द कटवाया जाए जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। नलकूप विभाग के जई रविंदर धीमान ने बताया इस पर उन्होंने रिपोर्ट बनाकर भेज दी है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed