फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dr. Shyama Prasad Mukherjee remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Mon, 06 Jul 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shyama Prasad Mukherjee remembered on Jayanti
रुड़की। एटूजेड में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता धीर सिंह ने कहा कि आज भी जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी के आदर्श समाज में अनुकरणीय हैं। इस दौरान अनिल गुप्ता, राजकुमार, नीरज अग्रवाल, बृजमोहन, सुरेश, सुधीर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आवास विकास में पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस दौरान राजपाल सिंह ने कहा कि हमें डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। इस दौरान डॉ. बीआर अग्रवाल, हरी मोहन गुप्ता, संजय कक्कड़ आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चंदपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में फल और मास्क वितरित किए गए और डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सावित्री, मंगला, रिमा बंसल व हेमलता चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-----------------
फोटो समाचार
डॉ. मुखर्जी की जयंती पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। खानपुर भाजपा मंडल इकाई ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लक्सर सीएचसी के डॉक्टरों व स्टाफ को सम्मानित किया।
सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कर जयंती पर भाजपा की खानपुर मंडल इकाई ने लक्सर सीएचसी पहुंचकर कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. सुभाष सैनी ने कहा कि कोरोना बीमारी को लेकर हर कोई दहशत में है, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी खतरे को दरकिनार कर संक्रमित कंटेनमेंट जोन में जाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर जिपं सदस्य राजू रायसी, प्रमोद शर्मा, अशोक सैनी, भगत सिंह, बबलू कश्यप, महेंद्र चौहान व कुश सैनी आदि ने कर्मचारियों को माला पहनाई और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. जॉर्ज सैमुअल, डॉ अशोक कुमार, डॉ. सौम्या राठौर, डॉ. गुरुशरण कौर, डॉ. शोभना सिंह, चीफ फार्मासिस्ट दिनेश प्रसाद बलूनी, हरिशंकर, रविंद्र बलोदी, गौरव शर्मा, राकेश कुमार, नीरज, पंकज, रजनी, आंचल सिंह, आशु, सारिका सिंह, प्रकाश रावत, सचिन कुमार, सुधीर कुमार, बानी, रितू, इंदू, रोहित, डॉली गुप्ता, जतिन, धर्मनाथ व संजय पाठक आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मरीजों को बांटे फल
नारसन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर गुरुकुल नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मंगलौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को डॉ श्यामा प्रसाद की उपलब्धियों के बारे में अवगत करते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री योगेश चौधरी, विनय सैनी, आलोक गौतम, विकास टिकोला, अमित टिकोला, कृष्णपाल कोरी, चौधरी परितोष, अमित राठी, राजेंद्र सिंह, नीतू कश्यप, पवन अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed