फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dowry murder case filed in the case of newly married woman's death

नवविवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed in the case of newly married woman's death
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लक्सरी मोहल्ला निवासी अंकित की पत्नी मेघा की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता के ससुराल वालों का कहना था कि हार्टअटैक के चलते उसकी मौत हुई है, लेकिन विवाहिता के भाई आशीष पुत्र भूषणलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शादी के बाद से ही उसकी बहन के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। विगत एक जुलाई को आशीष ने अपने किसी दोस्त से लेकर दो लाख रुपये अपने जीजा अंकित को दिए थे। आशीष ने अपनी बहन के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित पुत्र कृष्णपाल, कृष्ण पाल, बेबी उर्फ आशा पत्नी कृष्णपाल, निवासी लक्सरी व सुदामा और उसकी पत्नी संगीता निवासी देहरादून के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed