{"_id":"6845ce32cd54492491044eb5","slug":"door-to-door-verification-campaign-action-taken-against-30-people-roorkee-news-c-5-1-drn1027-711294-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डोर-टु-डोर चला सत्यापन अभियान, 30 लोगों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डोर-टु-डोर चला सत्यापन अभियान, 30 लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने नगर में डोर-टु-डोर सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन नहीं कराने वाले 30 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान रविवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में किराए के मकानों में रहने वाले और होटल, ढाबों आदि पर काम करने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया। पुलिस टीम की ओर से 152 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया।
वहीं अब तक सत्यापन ने कराने वाले 22 बाहरी लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा आठ लोगों पर दस - दस हजार रुपये के चालान किए गए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।