फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dog attacks are not stopping, 27 people came to get vaccinated

Roorkee News: नहीं थम रहे कुत्तों के हमले, 27 लोग पहुंचे टीका लगवाने

Thu, 06 Feb 2025 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Dog attacks are not stopping, 27 people came to get vaccinated
शहर से देहात तक लावारिस कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर लावारिस कुत्तों ने 27 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। सभी लोग सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज टीके लगवाने पहुंचे। इंजेक्शन कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन




रुड़की और देहात क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पूर्व पाड़ली गुर्जर गांव में घर के पास ही पतंग उड़ाने गए 13 साल के बच्चे पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया था। कुत्तों ने बच्चे को 50 स्थानों पर नोंचकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को भी लावारिस कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में 27 लोग कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज का टीका लगवाने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों और महिलाओं की रही। इंजेक्शन कक्ष के अंदर और बाहर दोपहर तक टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक एवं सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बढ़ते कुत्तों के मामलों को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में टीके हैं। फरवरी माह का स्टॉक अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed