Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Doctor dies due to consumption of poisonous substance

Roorkee News: जहरीले पदार्थ का सेवन करने से चिकित्सक की मौत

Tue, 12 Aug 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor dies due to consumption of poisonous substance
रुड़की मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल के स्वामी डॉ. बाबूराम आर्य ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




नगर के रुड़की मार्ग स्थित आर्यन अस्पताल के स्वामी डॉ. बाबूराम आर्य अस्पताल के ऊपरी हिस्से में परिजनों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सात बजे उन्होंने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें पहले लक्सर स्थित अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन




इसके बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रुड़की रेफर कर दिया गया लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गौरतलब है कि 26 मई की रात को दो नकाबपोश बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर डॉ. बाबूराम आर्य पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में डॉ. बाबूराम आर्य ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed