फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dndera case: Harsh firing would be the case

ढंढेरा मामला: हर्ष फायरिंग पर केस होगा दर्ज

Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने ढंढेरा गांव में वक्फ विकास परिषद के नव नियुक्त उपाध्यक्ष राव सज्जाद खान के रिवाल्वर पर नोट रखकर हर्ष फायर करने के मामले में राजपत्रित अधिकारी से जांच कराकर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल शस्त्र जब्त कर लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की जाए।

विज्ञापन

आईजी संजय गुंज्याल ने हरिद्वार के ढंढेरा गांव में स्वागत समारोह के दौरान वक्फ विकास परिषद के नव नियुक्त उपाध्यक्ष राव सज्जाद खान की हर्ष फायरिंग को संज्ञान में लेते हुए हरिद्वार के एसएसपी से फोन पर बात कर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। नियमानुसार शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराकर शस्त्र के दुरुपयोग पर कार्रवाई की जाए। आईजी ने पूर्व में आदेश दिए जाने के बाद भी उनका अनुपालन नहीं होने पर इस बात नाराजगी जताई है। भविष्य में इस तरह के मामले में कोताही बरतने पर संबंधित एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ठुमकों पर उलेमाओं को एतराज
रुड़की। उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद के पहले उपाध्यक्ष राव सज्जाद की ताजपोशी पर रविवार को ढंढेरा में हुए समारोह में बालाओं के व नोट बरसाने पर उलेमाओं ने सख्त एतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों का रखरखाव उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के जरिये किया जाता है। सरकार ने वक्फ संपत्तियों के विकास के लिए पहली बार उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद का गठन कर रुड़की के ढंढेरा निवासी राव सज्जाद को उपाध्यक्ष बनाया था। रविवार को राव सज्जाद के सम्मान समारोह में स्टेज पर महिला डांसरों ने फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। स्टेज पर मौजूद अध्यक्ष राव सज्जाद के साथ कैबिनेट स्तर के दर्जाधारी मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी बालाओं पर नोट बरसाए थे। नाच और नोटों की बरसात वाला वीडियो उसी दिन वायरल हो गया। इससे यह स्वागत कार्यक्रम विवादों में घिर गया है।

यह कहते हैं उलेमा
धर्म से जुड़े पदों पर चुने गए प्रतिनिधियों को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे समाज में गलत संदेश जाए। आयोजनों में महिला डांसरों को नचाना और पैसे उड़ाना इस्लाम के भी खिलाफ है।
- मौलाना परवश, मदरसा शमसुल उलूम साबरी कलियर।
राव सज्जाद के निर्वाचन पर खुशी हुई। लेकिन जश्न के बारे में सुनकर मायूसी हुई है। महिलाओं से ठुमके लगवाना और तमंचे के साथ नोट उड़ाना वक्फ का विकास नहीं है। ऐसा शख्स इस्लाम के लिहाज से हरगिज वक्फ का जिम्मेदार नहीं बन सकता।
-मुफ्ती शमीम रजा साबरी, मदरसा बरकाते रजा।
धार्मिक पद पर निर्वाचित होने के बाद ठुमके लगवाना और महिलाओं से नाच-गाना करवाना बिल्कुल उचित नहीं है। मजहब-ए-इस्लाम इसकी इजाजत बिल्कुल भी नहीं देता है।
-कारी इब्रुल हसन, मदरसा इस्लामिया साबरिया नई बस्ती
यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि वक्फ विकास परिषद उपाध्यक्ष की ओर से आयोजित नाच-गाने का कार्यक्रम गलत और नाजायज है।
- मुफ्ती मासूम, मंगलौर

इनका कहना है
निलंबन की जानकारी मिली है। ये मेरे खिलाफ किसी ने साजिश रची है। मैंने कोई ठुमके नहीं लगाए न फायरिंग की है। देहरादून से लौटने पर जनता ने पटाखे छोड़कर खुशी मनाई है। खुशी में नाचने वाली युवतियां स्थानीय हैं। यह पंचायत चुनाव में भी प्रचार कर चुकी हैं। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और रहूंगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत के हर फैसले का सम्मान करता हूं।

राव सज्जाद, निलंबित उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद

वक्फ विकास परिषद के उपाध्यक्ष राव सज्जाद खान को हटाए जाने के बारे में जिला प्रशासन को अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। जहां तक शस्त्र से सार्वजनिक स्थल पर हवाई फायरिंग करने का सवाल है इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हरबंस सिंह चुघ, जिलाधिकारी

- मामले की जांच कराई जाएगी। फायरिंग की बात सही पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमेंद्र डोबाल,  एसपी देहात, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed