फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DM and CDO did a surprise inspection of the works of REAP project

Roorkee News: डीएम व सीडीओ ने किया रीप परियोजना के कार्यों का औचक निरीक्षण

Thu, 29 May 2025 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM and CDO did a surprise inspection of the works of REAP project

विज्ञापन
रुड़की। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे बुधवार को भगवानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत भगवानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अमानतगढ़ और ग्राम पंचायत बुग्गावाला में किए गए कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उद्यमों की प्रगति का आकलन व भौतिक प्रगति की समीक्षा भी की।जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे सबसे पहले ग्राम पंचायत अमानतगढ़ में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत पशुपालन विभाग के सहयोग से स्थापित बकरी प्रजनन केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर उसकी जानकारी ली। जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना संजय सक्सेना और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डीके चंद्र ने केंद्र के उद्देश्यों, संभावित लाभों और भविष्य में इसके संचालन की जानकारी दी। बताया कि केंद्र में चार प्रकार की बकरी नस्लों का उत्पादन करना है। पहले चरण में राजस्थान की जाखराना ब्रीड लाई गई है, जिसका औसत दैनिक दुग्ध उत्पादन 3 से 4 लीटर है। यहां उत्पन्न होने वाले उच्च नस्ल के बकरी का विपणन जिले के बकरी पालकों को उचित दाम पर किया जाएगा। जिससे जनपद में बकरी उत्पादन और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बुग्गावाला सीएलएफ कार्यालय का दौरा किया। बीओडी सदस्यों ने कार्यालय में स्थापित आलू प्रसंस्करण इकाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें आलू के चिप्स और आटा बनाया जाएगा। इस इकाई की स्थापना स्थानीय आलू किसानों को उचित मूल्य न मिलने की समस्या के समाधान के लिए की गई है। निरीक्षण के दौरान, महिलाओं ने बिजली कनेक्शन संबंधी समस्या के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि प्रोडक्ट की क्वालिटी और टेस्ट जितना अच्छा होगा, सामान की डिमांड उतनी ही अच्छी होगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, खंड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed