{"_id":"58c426a94f1c1b623ddc451e","slug":"diwali-with-money-holi-in-victory-of-joy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्र में मनी होली के साथ दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्र में मनी होली के साथ दीवाली
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही विजेताओं ने जहां एक साथ होली और दीवाली मनाई, वहीं हार का सामना करने वालों के समर्थकों में मायूसी छायी रही। शहर से देहात तक जगह-जगह आतिशबाजी की गई। साथ ही विजय जुलूस निकालकर विजेताओं ने जनता का आभार जताया।
रुड़की से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने रोशनाबाद से नतीजे सामने आने के बाद वहीं से विजय जुलूस शुरू किया। इसके बाद मार्ग पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। रुड़की पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया। फिर विजय जुलूस सिविल लाइंस बाजार होते हुए जादूगर रोड स्थित प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचा। इससे पहले बाजार में व्यापारियों ने बत्रा का स्वागत किया। साथ ही प्रदीप बत्रा ने जीत के लिए लोगों का आभार जताया। घर पहुंचने पर भी बत्रा के घर और बाहर जीत का जश्र मनाया गया। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए और आतिशबाजी की गई। यही नहीं ढोल नगाड़ों की धुन पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगे। इसमें प्रदीप बत्रा की पत्नी मनीषा बत्रा भी शामिल रहीं।
भगवानपुर में विजयी प्रत्याशी ममता राकेश ने जुलूस निकालकर जीत का जश्र मनाया, जबकि खानपुर और लक्सर में भाजपाइयों ने होली के साथ ही दीवाली भी मनाई। इसके अलावा मंगलौर, झबरेड़ा, कलियर सहित अन्य विधानसभाओं में भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ाए और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाई। दूसरी ओर नतीजों में हार का सामने करने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में मायूसी छायी रही। अधिकांश प्रत्याशियों के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
मां के आंखों से छलक उठे खुशी के आंसू
चुनाव जीतने के बाद एक ओर जहां प्रदीप बत्रा के समर्थक होली और दीवाली मनाने में लगे थे। साथ ही जमकर ठुमके लगाए जा रहे थे, वहीं प्रदीप बत्रा के सामने आते ही घर में उनकी मां के आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। मां-बेटे ने एक दूसरे को गले लगाकर खुशियां बांटी और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। यह देखकर समर्थक भी भावविभोर हो गए।
प्रणव का जगह-जगह हुआ स्वागत
लक्सर(ब्यूरो)। खानपुर विधायक का जीतने के बाद जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकताओं ने संजय गुप्ता व कुंवर प्रणव सिंह की जीत को लेकर होली खेली। वहीं मिठाई बाटी। इस दौरान जीतने के बाद जैसे ही कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन लक्सर पहुंचे तो उनके काफिले से कस्बे में जाम की स्थित बन गई। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों गाडिय़ों में समर्थकों का जमावड़ा रहा।
गुप्ता की जीत पर झूम उठे परिजन
संजय गुप्ता के फिर से विधायक चुने जाने पर उनके निवास स्थान पर परिजन झूम उठे। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले लक्सर विधान सभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता के घर पर कस्बा सुल्तानपुर में सन्नाटा था, लेकिन संजय गुप्ता की जीत की खबर परिजनों को लगते ही उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और परिजन खुशी में झूम उठे। इस दौरान संजय गुप्ता के समर्थक भी ढोल के साथ उसके घर पहुंच गए और खुशी मनाते हुए परिजनों और समर्थकों ने पटाखे चलाये और मिठाइयां बांटी। वही दुसरी ओर सुल्तानपुर निवासी लक्सर विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी तसलीम के सुल्तानपुर कार्यालय पर सन्नाटा छाया रहा।
भाजपा की अपार जीत पर जताई खुशी
उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव में हुई भाजपा की बड़ी जीत पर बालेकी युसुफपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि अमन त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री राजेश त्यागी आदि ने खुशी मनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से अब उत्तराखंड का चहुमुखी विकास होने के साथ ही युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों को फसलों का उचित दाम एवं गन्ने का भुगतान समय मिलेगा।
चैंपियन ने खानपुर में निकाला विजयी जुलूस
भाजपा प्रत्याशी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद खानपुर क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला। चुनाव जीतकर कुंवर प्रणव सिह चैंपियन सबसे पहले विजयी जुलूस लेकर खानपुर क्षेत्र के दाबकी खेडा, जोगावाला, दल्लावाला, खानपुर माडाबेला, तुगलपुर, प्रहलादपुर, गोवर्धनपुर गांव पहुंचे। इस दौरान मदन शास्त्री, नीटू भाटी, ब्रिजेश शर्मा, सुशील चौधरी, मदन अवाना, कुलदीप टांक आदि मौजूद रहे।
नन्हें कार्यकर्ता ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
खानपुर(ब्यूरो)। इसे मोदी लहर कहे या फिर चैंपियन का जादू कि खानपुर क्षेत्र के गोवर्धनपुर में एक नन्हें कार्यकर्ता ने कुंवर प्रणव सिह चैंपियन के चुनाव जीतने पर मिठाई बांटी और ढोल नगाड़े बजवाकर डांस भी किया। गोवर्धनपुर गांव के आठ वर्षीय वंश ने अपने परिजनों की दुकान पर पर ढोल नगाड़े बजवाकर डांस किया।
ममता ने निकाला विजयी जुलूस
कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश की ओर से जीत के बाद कस्बा में पहुंचकर विजयी जुलूस निकाला गया। रविदास मंदिर में आकर पूजा करने के बाद ममता राकेश समर्थकों के साथ विजयी जुलूस के लिए निकली। विजयी जुलूस मेन बाजार से होते हुए हाईवे से निकलते हुए थाने के सामने से होकर चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान ममता राकेश ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें जिताया है, वह उस उम्मीद पर खरा उतरने के लिए हर संभव काम करेंगी। इस मौके पर हुकम सिंह सैनी, मास्टर सत्यपाल, अभिषेक राकेश, राव नईम, राव मुन्ने खां, राव आफाक खां, नदीम, मुंतजीर, जयपाल, ओमकार, देवेंद्र अग्रवाल, अमीर आलम आदि मौजूद रहे।