{"_id":"5d696ab08ebc3e93b774d867","slug":"divyang-proved-himself-to-win-bike-race-roorkee-news-drn3180407178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों ने बाइक रेस जीत किया खुद को साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आयोजित बाइक रैली में ट्राफी जीतकर लौटे लक्सर व खानपुर के दिव्यांग।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।’ इन पंक्तियों को लक्सर के दो दिव्यांग खिलाड़ियाें ने सार्थक कर दिया है। इन खिलाड़ियों ने दिल्ली से अलवर तक लगभग 350 किलोमीटर की बाइक रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनके प्रथम आने पर दिव्यांगों की संस्था गैप (ग्रुप फॉर स्ेपशन पीपुल्स) ने उन्हें ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
खानपुर विकासखंड के कारवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार का एक पैर लगभग 85 फीसदी तक खराब है। इनके अलावा दाबकी गांव निवासी दिग्विजय को भी काफी पहले पोलियो हो गया था। पोलियो में उनके दोनों पैर चलने लायक नहीं रहे थे। तमाम मुश्किलों के बावजूद इन दोनों दिव्यांगों ने हिम्मत नहीं हारी और अपने हौसले को हमेशा कायम रखा। समय समय पर दोनों दिव्यांग ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे। कुछ दिन पहले ही दिव्यांगों की दिल्ली की एक संस्था गैप ने पांचवीं फ्रीडम ऐसेसिंबल अवेयरनेस बाइक रेस आयोजित की थी। इस बाइक रेस में प्रदीप कुमार और दिग्विजय ने भी भाग लिया था। यह रेस दिल्ली के राजपथ से शुरू होकर अलवर तक जाने वाले लगभग 350 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद वापस इंडिया गेट आनी थी। इस रेस में प्रदीप कुमार व दिग्विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गैप के पदाधिकारियों ने दोनों दिव्यांगों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। बृहस्पतिवार को दोनों खिलाड़ी बाइक रैली जीतकर घर वापस लौटे हैं। वापस लौटे प्रदीप और दिग्विजय ने बताया कि जीवन में सघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती है। व्यक्ति को कभी विपरीत परिस्थितियों के आगे घुटने नहीं टेकने चाहिए। बल्कि उनका निडरता से सामना करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।