फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Distressed by undeclared power cuts, the patience of

Roorkee News: बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने घेरा बिजलीघर

Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Distressed by undeclared power cuts, the patience of
शिवपुरम, कृष्णानगर, शास्त्रीनगर, राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में 16 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन


अघोषित बिजली कटौती से परेशान शिवपुरम व राजेंद्र नगर आदि मोहल्ले के लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार रात को टूट गया। 16 घंटे तक लगातार बिजली गुल रहने से परेशान लोग एकत्रित होकर बिजलीघर पर पहुंचे। लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी व पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू की गई।

शिवपुरम, राजेंद्र नगर, शास्त्रीनगर व कृष्णानगर आदि में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। इस क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पूरा दिन बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार रात को बिजली आई, शुक्रवार सुबह फिर से गुल हो गई। रात नौ बजे तक भी बिजली नहीं आई। इनवर्टर की बैटरी भी लो हो गई। साथ ही पीने तक का पानी भी नहीं बचा। उस पर उमसभरी गर्मी। इससे लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन




लोग एकत्रित होकर शुक्रवार रात को शिवपुरम स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। लोगों ने बिजलीघर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही बिजली आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की। लोगों के हंगामे की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस बिजलीघर पर पहुंची। इसी दौरान ऊर्जा निगम के एसडीओ बिष्ट और जेई मसरूर अली भी वहां पहुंच गए। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि प्रतिदिन उनके क्षेत्र में जमकर बिजली कटौती की जा रही है। यदि बिजली आ भी रही हो तब भी बार-बार कट लगता रहता है। वह इससे बेहद परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन 10-10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। शुक्रवार को तो हद ही हो गई। सुबह से गुल बिजली रात तक भी नहीं आई। अधिकारियों ने लोगों को जैसे-तैसे शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अधिक लोड है। इसी कारण फाल्ट आ जाता है। जल्द ही अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर यहां लगाया जाएगा जिससे बिजली सुचारू रहेगी। बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इस मौके पर सूरज नेगी, अमन गुप्ता, संजय त्यागी, विपिन वर्मा, संदीप गुप्ता, सुशील राजवंशी, ईशु त्यागी, कृष्णा आदि समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed