फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute over bursting firecrackers outside someone else's house, two injured

Roorkee News: दूसरे के घर के बाहर पटाखा फोड़ने पर विवाद, दो घायल

Thu, 28 Nov 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bursting firecrackers outside someone else's house, two injured
I
विज्ञापन

IIपीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की मामले की पड़ताल
I
I
I
I पनियाला गांव में विवाह के समय पटाखा फोड़ने को लेकर एक परिवार के लोगाें के आपत्ति करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पटाखा फोड़ रहे लोगों ने विरोध करने वाले पक्ष के घर पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी फरमान ने तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार के साथ गांव के दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसी बीच मंगलवार को गांव में उनके पड़ोस में एक शादी थी। इसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर के बाहर पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। इससे उसके परिवार में पटाखे के धुएं के चलते मरीज को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने पटाखा कहीं और छोड़ने का कहा तो दूसरा पक्ष गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर तब वे लोग चले गए लेकिन कुछ देर बाद 10 -15 इकट्ठा होकर आए और लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें फरमान और एक अन्य को चाेट आई है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। फरमान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी एश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed