फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute among passengers regarding sitting on seat in train, matter reached police station

Roorkee News: ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में विवाद, थाने पहुंचा मामला

Sat, 15 Feb 2025 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Dispute among passengers regarding sitting on seat in train, matter reached police station
ट्रेन में भीड़ के बीच यात्रियों के बीच आपस में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर जेब से पैसे निकालने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्ष जीआरपी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन




शुक्रवार रात को लक्सर क्षेत्र निवासी एक परिवार के लोग सहारनपुर से खरीदारी करने के बाद चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहे थे। सहारनपुर में ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन में भीड़ के चलते उनकी ट्रेन में अंबाला से लखीमपुर खीरी जा रहे यात्रियों के साथ कहासुनी हो गई। ट्रेन के चलने के बाद भी सीट पर बैठने को लेकर उनके बीच नोकझोंक चलती रही। ट्रेन के लक्सर पहुंचने पर दोनों पक्ष जीआरपी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


स्थानीय यात्रियों ने जीआरपी को मामले की शिकायत करते हुए लखीमपुर के यात्रियों पर जेब से पैसे निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच ट्रेन में भीड़ के दौरान सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। पैसे निकालने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed