फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dislocations spread, anger of people erupts

फैली रही अव्यवस्थाएं, फूटा लोगों का गुस्सा

Fri, 25 Oct 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dislocations spread, anger of people erupts
लक्सर में गन्ना विकास समिति में डेलीगेट के चुनाव के दौरान आपस में उलझते ब्लाक प्रमुख को समझाती पु - फोटो : ROORKEE
गन्ना समिति लक्सर में छह सर्किलों पर डेलिगेट पदों के मतदान कराया गया। इससे पहले मतदान केंद्र पर भारी अव्यवस्था की वजह से मतदान समय पर शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम ने व्यवस्थाएं ठीक कराकर एक घंटे देरी से मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लक्सर समिति ने बनाई गई 11 में से 6 सर्किल के लिए डेलीगेट गेट पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रथम दिन 185 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होनी थी। इनमें 227 प्रत्याशियों के लिए लगभग 15096 मतदाताओं को वोट करना था। इसके लिए केवी इंटर कॉलेज लक्सर में 61 बूथ बनाए गए थे, लेकिन मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। धर्मपुर के बूथ पर खाली मतपेटिका नहीं पहुंच सकी तो अब्दीपुर के बूथ पर दस बजे तक पीठासीन अधिकारी नहीं पहुंचे, न ही मतपत्रों पर लगाने के लिए मुहर पहुंच पाई। इतना ही नहीं अलावलपुर के बूथ पर दस बजे तक भी पीठासीन अधिकारी नहीं आए। जबकि ग्रामीणों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके अलावा लालचंदवाला, फतवा एवं कंकर खाता गांव के बूथों पर जरूरी सामान समय पर नहीं पहुंच सका। इसके चलते मतदान में देरी हुई देरी की वजह से उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच हंगामे की सूचना पाकर एसडीएम पूरण सिंह राणा व तहसीलदार सुनैना राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर मतदान प्रक्रिया की बाबत जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि काफी देर से लाइनों में लगे खड़े हैं, लेकिन अभी तक मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी विकेश कुमार यादव को मौके पर बुलाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं सामान उपलब्ध कराया। सामान उपलब्ध हो जाने की मतदान प्रक्रिया एक घंटे देरी से शुरू की जा सकी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed