{"_id":"6ab413d6adac15eec70a72f6","slug":"discussion-on-increasing-the-sugarcane-cultivation-area-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1073507-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए की चर्चा
विज्ञापन
क्षेत्र में गन्ना क्षेत्रफल को बढ़ाने, किसानों के लिए मूलभूत व्यवस्था और उनकी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग काशीपुर व सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार की ओर से इकबालपुर गन्ना समिति में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मिल अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार कम होते गन्ने के रकबे पर चिंता जताते हुए इसके क्षेत्रफल में वृद्धि और पैदावार को बढ़ाने के लिए किसानों से विचार-विमर्श किया।
बैठक किसान प्रतिनिधियों, संगठनों व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव व समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। इकबालपुर गन्ना समिति के चेयरमैन सुंदर सिंह सैनी के सामने किसानों ने मिल पर बकाया राशि के भुगतान का मुद्दा उठाया।
इसपर सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन ने कहा कि विभाग की ओर से आरसी काटी जा चुकी है। आगे कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों ने क्रय केंद्र आवंटन की समस्या के लिए मांग उठाई जिसका संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह, सलाहकार सदस्य गन्ना समिति आशुतोश शर्मा, दिनेश कौशिक, जीएम लक्सर मिल बीएस सिंह, जीएम केएन लिब्बरहेड़ी पवन जैनर, मैनेजर डोईवाला सिद्धार्थ दीक्षित, गन्ना विकास परिषद चेयरमैन जोध सिंह, भाकियू क्रांति राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी, भाकियू टोडा प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सचिव रणधीर सिंह सैनी की अध्यक्षता में किया गया।