{"_id":"58711c654f1c1bf47f1583df","slug":"disarray-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से देहात तक शुक्रवार शाम शुरू हुई बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में रात गुल हुई बिजली शनिवार सुबह 11 बजे बहाल हो पाई लेकिन, उसके बाद भी देर शाम तक आंखमिचौली से उपभोक्ता बेहाल रहे।
नए साल की पहली बारिश पर शहर की बिजली गुल रही। देर रात ब्रह्मपुर बिजली घर में केबिल बाक्स फटने से आपूर्ति ठप हो गई। जैसे-तैसे सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल की गई लेकिन, इसके बाद दिनभर आंखमिचौली होती रही। रामनगर क्षेत्र में देर शाम फाल्ट से गुल हुई बत्ती शनिवार सुबह 11 बजे के बाद सुचारु हो पाई। उसके बाद भी परेशानी बनी रही। शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता रवि अरोरा का कहना है सिविल लाइंस क्षेत्र में केबिल बक्सा फटने से आपूर्ति ठप रही। जबकि रामनगर क्षेत्र में फाल्ट न मिलने से दिक्कत हुई। झबरेड़ा, मंगलौर, लक्सर, खानपुर, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में भी घंटों बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों में कामकाज बाधित रहा। ग्रामीण खंड के अधिशासी अभियंता अंकित जैन का कहना है कि बारिश से फाल्ट से आपूर्ति बाधित रही।
तेज हवाएं चलने से आपूर्ति बाधित
सुल्तानपुर। शुक्रवार रात करीब 10 बजे से क्षेत्र में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने से आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। रात्रि के समय बिजली गुल होने के बाद शनिवार दोपहर पौने 12 बजे आपूर्ति सुचारु हो पाई। एसडीओ अंजीव राणा ने बताया कि तेज हवा चलने से लाइन के तार टूटकर गिरने का डर बना रहता है। उसे देखते हुए आपूर्ति बंद की थी। हवा बंद होने के बाद शनिवार को आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
बुग्गावाला क्षेत्र में 18 घंटे बिजली गुल
बुग्गावाला। घाड़ क्षेत्र के बंदरजूड़, लालवाला, कुड़कावाला शाहमंसूर, दौड़बसी, बुग्गावाला, हरिपुर, शहीदवाला ग्रंट, बनजारेवाला, तेलपुरा, हसनावाला, गांजा माजरा, बनवाला आदि गांव में शुक्रवार रात क्षेत्र में हल्की बारिश व हवा चलने से बिजली गुल हो गई। जिसकी वजह से लोगों को करीब 18 घंटे बाद इसके दर्शन हो पाए। जेई ईश्वर चंद ने बताया 11 हजार की लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई।
पेयजल की भी दिक्कत
नारसन। तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल होने से कस्बे और देहात में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। सुबह बिजली नहीं आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। क्षेत्रीय अवर अभियंता जम्मल सिंह का कहना है मुख्य लाइन में तकनीकी गड़बड़ी से कटौती की गई। दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
नारसन-खेड़ाजट मार्ग कीचड़ में तब्दील
नारसन। नारसन बार्डर से खेड़ाजट को जाने वाले मुख्य मार्ग पर चौड़ीकरण को लेकर कार्य शुरू किया गया था। जिसे ठेकेदार ने पैसे का अभाव बताते हुए छह महीने पहले बंद कर दिया था। ग्रामीण ब्रजपाल, तेजपाल, राजेंद्र, जसवीर आदि का कहना है मार्ग पर पत्थर और मिट्टी से परेशानी हो रही थी। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया लेकिन, सुध नहीं ली। अब कीचड़ के चलते इससे निकलना दूभर हो रहा है।