{"_id":"61e6d3d9eed1b75c275ab917","slug":"dirt-in-drains-garbage-being-dumped-in-empty-plots-roorkee-news-drn4019525172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों में गंदगी, खाली प्लाटों में कूड़ा डालने की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों में गंदगी, खाली प्लाटों में कूड़ा डालने की मजबूरी
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम के वार्ड न.10 में सड़क पर फैला पड़ा नाली का पानी।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले नगर निगम में शामिल होने के बाद भी मोहनपुरा के वार्ड नंबर 10 के लोगों को सफाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि यहां न तो घरों से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी पहुंच रही है और न ही जल निकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग खुले में और खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा जमा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दो साल पूर्व नगर निगम क्षेत्र का नए सिरे से परिसीमन होने केे बाद वार्डों की संख्या 20 से बढ़कर 40 हो गई थी। इनमें मोहनपुरा का इलाका भी शामिल है। यहां नौ, 10 और 11 वार्ड आपस में जुडे़ हुए हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी वार्ड नंबर नौ तक पहुंचती है जबकि वार्ड नंबर 10 में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। वहीं नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी इस वार्ड में शुरू नहीं हो पाई है। खाली प्लाटों में कूड़ा जमा होने से बीमारी और गंदगी की समस्या बनी हुई है। यही नहीं इस वार्ड में पानी की निकासी भी एक गंभीर समस्या है। नालियों की भी ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही है। मेयर गौरव गोयल का कहना है कि लोगों की समस्या का संज्ञान लिया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित कर समाधान कराया जाएगा।
वार्ड 10 में पहले कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पहुंच रही थी लेकिन करीब दो माह से कूड़ा बिल्कुल नहीं उठ रहा है। इसके चलते खाली प्लाटों में जमा कूड़े से बीमारी का खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
-एडवोकेट शक्ति प्रताप
नालियों की सफाई नहीं हो रही है। पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते सड़क पर निकलने में भी परेशानी हो रही है।
-राजीव राणा
नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों के सामने कूड़ा डालने की गंभीर समस्या पैदा हो रही है। शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
-अंकित कुमार
नगर निगम की ओर से कूड़े की गाड़ी कभी-कभी ही दिखाई देती है। दो महीने से ज्यादा से परेशानी हो रही है। पानी निकासी की भी गंभीर समस्या है। इसका जल्द समाधान होना जरूरी है।
-शकुंतला देवी