फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Digital machine broken, X-rays of patients are not being done

Roorkee News: डिजिटल मशीन खराब, मरीजों के नहीं हो रहे एक्स-रे

Sun, 19 Jan 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Digital machine broken, X-rays of patients are not being done
सिविल अस्पताल में तीन दिन से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को मजबूरी में बाहर से महंगे दाम पर डिजिटल एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं। वहीं, सिविल अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही मशीन को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल रुड़की पर बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने का जिम्मा है। रोजाना अस्पताल की ओपीडी में करीब 350 मरीज पहुंचते हैं। इसमें 45 से 50 मरीज हड्डी, फेफड़े और पथरी से जुड़े आते हैं। इन मरीजों का डॉक्टर एक्स-रे कराते हैं। ऐसे में कम दाम में ही मरीजों का सिविल अस्पताल में ही एक्स-रे हो जाते हैं। पिछले तीन दिनों से हड्डी से जुड़े मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले तीन दिनों से अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगी डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। ऐसे में एक्स-रे होना बंद हो गए हैं। एक्स-रे कराने पहुंच रहे मरीजों को मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर मायूसी हाथ लग रही है। उधर, सीएमएस डाॅ. संजय कंसल ने बताया कि एक्स-रे मशीन को जल्द से जल्द सही करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक या दो दिन में मशीन सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed