फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dharna to get justice for Hathras daughter

हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग

Mon, 05 Oct 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dharna to get justice for Hathras daughter
लक्सर। उत्तरप्रदेश के हाथरस में बेटी के साथ हुई घटना के विरोध में लक्सर के सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर नगर पालिका कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने कस्बे में जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को लक्सर के सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर नगर पालिका कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने कस्बे में जुलूस निकाला और तहसील मुख्यालय पहुंच गए। इस मौके पर छत्रपाल व ईश्वर वाल्मीकि ने कहा कि दरिंदों की दरिंदगी बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि देश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मांगेराम व अभिषेक का कहना था कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने जब से सत्ता संभाली है, तब से दलितों का लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही बेटी के परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता भी दिलाए जाने की मांग की। सफाईकर्मियों ने एसडीएम पूरण सिंह राणा के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भी भेजा। पत्र भेजने वालों में कमलेश देवी, सुनीता रानी, चंद्रप्रकाश वाल्मीकि, रामपाल चावरिया, जसवीर उर्फ छोटू, कुणाल, विनोद गोगलिया, बबली देवी, रोशनी देवी, मंजू, सुलेख चंद, कमल, राजेश व प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूपी सरकार को भेजा ज्ञापन
लक्सर। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के पदाधिकारियों ने हाथरस में हुई युवती की हत्या के मामले में एसडीएम के माध्यम से यूपी सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने हाथरस पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को धमकाया। इसके चलते हाथरस में घटना ने तूल पकड़ा। ज्ञापन देने वालों में विजयपाल गुर्जर, पवन सिंह, सोनू राठी, धर्मेंद्र, प्रवीण गोयल, निर्भय सिंह व प्रदीप चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटिया के लिए न्याय की मांग
भारतीय सेवक पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बुग्गावाला। भारतीय सेवक पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय बुग्गावाला में एक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह भारत ने की।
रविवार देर शाम आयोजित बैठक में हाथरस में हुई घटना पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मृतका की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह भारत ने कहा कि पीड़ित को इंसाफ मिलना ही चाहिए। इसके लिए वे सड़कों पर उतरेंगे। चारों दोषियों को फांसी होनी चाहिए। इस मौके पर महासचिव सगीर अहमद, शौकीन अली, अर्जुन सिंह, गजेंद्र सिंह राठौर, रमजान हाफिज, अंकित सिंह, सोमपाल, मनोज कुमार, सचिन, जीवन, सत्येंद्र, अवनीश सहगल, सुभाष, संजीव कुमार, सुमित कुमार और हरवंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed