फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devotees gathered at the gathering of Baba of Alwar

Roorkee News: अलवर वाले बाबा के समागम में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 24 Sep 2026 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the gathering of Baba of Alwar
हर वर्ष की भांति अलवर वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध पंडित राम गोपाल शर्मा के पुत्र पंडित हर प्रसाद शर्मा का रुड़की आगमन हुआ। इस अवसर पर साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सुंदरकांड का पाठ सुना और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर बाबा ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद देते हुए प्रसाद वितरित किया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक चौधरी गजसिंह, राम गोपाल कंसल, अजय गुप्ता, एडवोकेट वीके जिंदल और पार्षद मनोज मेहरा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed