फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Desi guns are being sold from city to countryside under

Roorkee News: पुलिस की नाक के नीचे शहर से देहात तक बिक रहे देसी कट्टे

Fri, 31 May 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Desi guns are being sold from city to countryside under
I
विज्ञापन

IIकहीं वर्चस्व की जंग तो कहीं रंजिश में देसी कट्टों दागी जा रहीं गोलियां
I
I
I
I शहर से देहात तक वर्चस्व की जंग से लेकर रंजिश में देसी कट्टों से खुलेआम गोलियां दागी जा रही हैं। बावजूद इसके पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैँ।
I
I
I
Iपिछले दिनों शहर से देहात तक देसी कट्टों से किसी की जान जा रही है तो कहीं, बदमाश इनके बल पर लूटपाट कर रहे हैं। इतना ही नहीं युवाओं के गैंग खुलेआम देसी कट्टों से फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं। वहीं पिछले दिनों जिले की पुलिस ने कई स्थानों पर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से भी पुलिस ने देसी कट्टे बरामद होने के दावे किए हैं लेकिन यह कहां से आ रहे हैं कौन दे रहा है, इस सवाल का जवाब पुलिस अधिकारियों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

I
Iवहीं, सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों को तो गिरफ्तार कर लेती है लेकिन इन्हें बेचने वालों तक हाथ क्यों नहीं पहुंच पाते हैं। सूत्रों का कहना है कि शहर से देहात तक तमंचे बिक रहे हैं। वेस्ट यूपी से तमंचों की खेप जिले में आ रही है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकेस नंबर एक- मंगलौर में 23 मई को खेत पर गए किसान भरतवीर की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इनके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया था।
I
Iकेस नंबर दो- बुधवार को नगला इमरती के पास युवकों के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें ढाबा कर्मचारी रजत को गोली लगी थी। पुलिस ने बृहस्पवितार को दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

I
I
I
I
I
Iदेसी तमंचे कहां से और कौन लाकर बिक्री कर रहा है। इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। पिछले दिनों कलियर में एक आरोपी को हथियार तस्करी में गिरफ्तार भी किया गया था। - प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article