फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Department awakened after two deaths due to fever, camp set up in Khedi and Majri

Roorkee News: बुखार से दो मौतों के बाद जागा महकमा, खेड़ी और माजरी में लगाया शिविर

Sat, 09 Sep 2023 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। इस गांव में एक सप्ताह के भीतर बुखार से दूसरी मौत हुई है। गांव में संदिग्ध बुखार का प्रकोप है। अनेक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह से कलियर क्षेत्र के माजरी गांव में भी बुखार का प्रकोप है।

विज्ञापन
Department awakened after two deaths due to fever, camp set up in Khedi and Majri
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

खेड़ी शिकोहपुर में एक सप्ताह के भीतर बुखार से दो लोगों की मौत के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट ही गई है। खेड़ी शिकोहपुर व माजरी गांव में बुखार के प्रकोप की खबर को अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को दोनों गांव में टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

विज्ञापन

 

इसमें 150 से अधिक बुखार पीड़ित पहुंचे। 99 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 53 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। वहीं सिविल अस्पताल व निजी अस्पताल में भी डेंगू के 27 संदिग्ध मरीज मिले हैं। रुड़की क्षेत्र में मिले इन सभी 80 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

 

माजरी गांव में भी बुखार का प्रकोप
भगवानपुर क्षेत्र खेड़ी शिकोहपुर बृहस्पतिवार को बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। इस गांव में एक सप्ताह के भीतर बुखार से दूसरी मौत हुई है। गांव में संदिग्ध बुखार का प्रकोप है। अनेक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह से कलियर क्षेत्र के माजरी गांव में भी बुखार का प्रकोप है। यहां भी बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार से ग्रामीण पीड़ित हैं। कई ग्रामीणों में डेंगू की भी पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला तीन दिन में तीन दिन से लगातार प्रकाशित हो रही खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को दोनों गांव में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को भेजा गया। दोनों गांवों में शिविर लगाया गया। बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए गए। मरीजों को दवाएं वितरित की गईं।

खेड़ी शिकोहपुर में 89 मरीजों की जांच, 37 में डेंगू के लक्षण

खेड़ी शिकोहपुर गांव में शुक्रवार को लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 89 बुखार पीड़ित पहुंचे। वेक्टर इंस्पेक्टर सीएम कंसवाल ने बताया कि शिविर में बुखार से पीड़ित 37 ग्रामीणों के खून के सैंपल लिए गए हैं। इनकी सीधे एलाइजा जांच कराई जाएगी। टीम ने गांव में घर-घर जाकर डेंगू का लार्वा जांचा। हालांकि इस दौरान डेंगू का लार्वा नहीं मिला है।

ग्रामीणों को डेंगू जागरूकता के पंपलेट वितरित किए गए हैं। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मरीजों को सामान्य वायरल है या फिर डेंगू है। स्वास्थ्य जांच शिविर में वेक्टर इंस्पेक्टर सीएम कंसवाल, डॉ. अभिषेक, डॉ. मानवी, डॉ. शादाब, उमेश कुमार, आयुष, मन्नू चौहान, सुनीता रावत एवं कविता आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

माजरी में रैपिड जांच में 62 में से 16 में डेंगू की पुष्टि
कलियर के समीप स्थित माजरी गांव में बुखार का प्रकोप है। शुक्रवार को माजरी गांव में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 62 मरीजों के खून के सैंपल लेकर रैपिड जांच की गई। इसमें 16 मरीज डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इन सभी मरीजों की अब एलाइजा जांच कराई जा रही है। शिविर में डॉ. नवीन रावत, डाॅ. ज्योति, फार्मेसिस्ट अब्दुल कादिर, एलटी अरविंद सैनी, स्टाफ नर्स अन्नू सैनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...नशे की सौदागर बनी ज्योति: आर्थिक तंगी ने सताया तो कोई रास्ता नजर न आया...धंधे में उतरी तो बन गई हिस्ट्रीशीटर

सिविल अस्पताल में 30 में से पांच डेंगू पॉजिटिव
सिविल अस्पताल रुड़की में शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 30 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई है। इसमें से चार मरीज डेंगू की रैपिड जांच में पॉजिटिव आए हैं। वहीं अस्पताल का डेंगू वार्ड भी लगभग फुल हो गया है। वार्ड में डेंगू के तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या नौ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed