फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue outbreak seems to be increasing now.

Roorkee News: बुखार से पीड़ित चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak seems to be increasing now.
मरीजों का निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार
विज्ञापन


डेंगू का प्रकोप अब बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को चार और मरीज रैपिड जांच में डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इन मरीजों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। चारों मरीज पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से दो मरीज तो अस्पताल में भर्ती हैं।

बारिश की वजह से हुए जलभराव के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को चार मरीजों की एलाइजा जांच हुई थी। इन मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डेंगू पीड़ित मरीजों में एक मरीज रामनगर का रहने वाला है। दूसरा भगवानपुर के रायपुर का निवासी है। वहीं झबरेड़ा के ग्राम अकबरपुर झोझा व लक्सर के फतवा गांव निवासी में भी रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि जिन चार मरीजों में रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। जांच के लिए टीम उनके घरों में जाएगी। आसपास जांच करेगी। यदि डेंगू का लार्वा मिलता है तो उसे नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन




मरीजों के लिए अस्पताल तैयार

सिविल अस्पताल रुड़की ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैयारी कर ली है। अस्पताल ने 10 बेड का एक डेंगू वार्ड बनाया है। सभी बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों के उपचार की अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं हैं। डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए अलग से एक वार्ड बनाया गया है। मरीजों के लिए सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। पर्याप्त स्टाफ भी अस्पताल में मौजूद है। सीएमएस ने कहा कि यदि किसी को बुखार आता है और डेंगू का कोई भी लक्षण लगता है तो तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं ताकि जल्द से जल्द उपचार शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed