फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue larvae found in two hospitals, fine of Rs 15,000 each

Roorkee News: दो अस्पतालों में मिला डेंगू का लार्वा, 15-15 हजार का जुर्माना

Sat, 30 Sep 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in two hospitals, fine of Rs 15,000 each
Iनगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम के साथ अस्पतालों में की जांचI
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को दो निजी अस्पतालों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम को अस्पतालों की जांच के दौरान टूटे-फूटे सामान में डेंगू का लार्वा मिला है। दोनों अस्पतालों को इसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया है।
डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू पर नियंत्रण के लिए निगम ने व्यापक स्तर पर जागरूकता और सोर्स रिडक्शन को लेकर अभियान चलाया हुआ है। शुक्रवार को नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला के निर्देश पर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव की अगुवाई में डेंगू के सोर्स रिडक्शन को लेकर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन




अभियान के तहत शहर के निजी अस्पतालों को जांचा गया। टीम ने शहर के 10 निजी अस्पतालों को चेक किया। टीम ने पूरे अस्पताल में घूमकर साफ-सफाई के अलावा डेंगू का लार्वा भी चेक किया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि दो निजी अस्पतालों में पानी से भरी एक पुरानी बाल्टी व टूटे-फूटे सामान में भरे पानी में डेंगू का लार्वा मिला है। दोनों अस्पतालों को इसके लिए नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed